Madhu Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -23-May-2022दावत

दावत
दावत शब्द है प्यारा सा,
चेहरे पर खुशी ला न्यारा सा।
सुंदर सुंदर कपड़े मन को भाते,
तैयार होकर हम तो जाते हैं।
सुगंध मन को भाती ,
खुमारी खाने की चढ जाती ।
तरह- तरह के होते व्यंजन,
मन को  बहुत लुभाते हैं।
कहीं चाट पापड़ी की खुशबू,
पनीर टिक्के की मन को मोह जाती।
चीले की खुशबू आती,
कहीं छोले कुलचे दिख जाते।
पनीर लबाबदार, छोले पूरी
दाल मखनी ,तड़का दाल
मिक्स वेज ,पालक पनीर
कढी,पाव भाजी,
 सब का स्वाद मन में घुल जाता।
 पापड़ सलाद विभिन्न प्रकार के
 आकर्षित बहुत लगते हैं।
 तरह-तरह के कपड़ों में,
 लोग बहुत ही जचंते हैं।
 तरह तरह के होते व्यंजन,
 खाने को मन ललचाते हैं।
 दावत शब्द सुनते ही देखो
 चेहरे की रंगत खिल जाती।
 एक तरफ रखा मीठा,
 गुलाब जामुन ,रसमलाई
 हलवे की खुशबू भाती।
 आइसक्रीम का कॉर्नर,
 अपनी और बुलाता है।
 ठंडी ठंडी आइसक्रीम,
 का स्वाद बड़ा है भाता है।
           रचनाकार ✍️
           मधु अरोरा
           23.5.२०२२
 प्रतियोगिता हेतु

   20
6 Comments

Seema Priyadarshini sahay

24-May-2022 02:07 PM

वाह मैम👌👌

Reply

Punam verma

24-May-2022 11:00 AM

Nice

Reply

Shrishti pandey

24-May-2022 10:18 AM

Nice

Reply